Posts

Showing posts from 2019

विश्व रेडियो दिवस

जहाँ एक और देश में डिजिटल हो जाने की मुहिम जोर शोर से चल रही है। वही रेडियो भी विश्व पटल पर डिजिटल हो चला है। क्या भारत में डिजिटल रेडियो का सपना साकार होगा ? ज्ञात हो कि भारत में रेडियो कि शुरुआत वर्ष 1923 में हुई थी। उसके बाद से रेडियो देश के इतिहास से कई महत्वपूर्ण लम्हों का गवाह भी रहा है। रेडियो के ज़रिये ही लोगो ने 11 मई 1947 को महात्मा गाँधी का भाषण सुना था। उसके बाद 1947 में देश के आज़ाद होने कि सुचना भी रेडियो के ज़रिये ही सुनी थी। देशवासियों ने तमाम बड़े नेताओ कि मृत्यु के शोक समाचार से लेकर इमरजेंसी लागू करने के फैसले कि घोषणा भी रेडियो पर ही सुनी थी। अभी हमारे देश कि निनान्वे फीसदी आबादी तक रेडियो की पहुँच है। लेकिन डिजिटल रेडियो कि बात करे तो इसमें थोडा वक्त लगेगा। पहले भारत को डिजिटल बनना पड़ेगा फिर रेडियो डिजिटल बनेगा। इस खबर को भारत के नजरिये से भी देखना होगा। रेडियो पुरे भारत के दिल में बसता है। नार्वे विश्व का पहला देश बन चुका है जिसने डिजिटल रेडियो को अपना लिया है। नार्वे अपने रेडियो मोड़ को एनालॉग से डिजिटल कि तरफ शिफ्ट कर चुका है। नार्वे में 1950 के दशक में FM रेड...